कच्चे आलू और बेसन का कुरकुरा स्वादिष्ट नाश्ता, इसको बनाना भी आसान है और स्वाद में भी बहुत लाजवाब है। यदि आपको कुछ नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन हो तो बिना ज्यादा मेहनत के और कम चीजों में आप कच्चे आलू बेसन का यह नाश्ता बनाये। इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको आलू उबालने की जरूरत नहीं है कच्चे आलू से ही जब मन हो झटपट से ये नाश्ता बना कर खा सकते हैं।


Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 3
  • Besan बेसन – 1 cup
  • Water पानी – 1.5 cup
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Semolina सुजी – 2 tbsp

नाश्ता बनाने की विधि (How to make nashta) –

  • नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आलू का छिलका उतार लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी लीजिए फिर इसमें आलू को कद्दूकस कर लें इससे आलू काले नहीं होंगे।
  • आलू को दो से तीन बार पानी बदलकर अच्छे से धो लीजिए फिर धोने के बाद छान लें।
  • अब एक बर्तन में एक कप बेसन और डेढ़ कप पानी अच्छे से मिलाकर घोल बना लीजिए जिससे इसमें बेसन की गुठली ना रहे।
  • इसके बाद बेसन के घोल में थोड़ा सा हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से गरम कीजिए।

यह भी पढ़ें – 1 कटोरी कच्चे चावल और आलू से बनाए बिना सोडा, बिना ईनो नया नाश्ता बनाकर देखिये।

  • तेल गरम होने के बाद इसमें राई और जीरा डालकर अच्छे से चटकाएं जिससे राई में कच्चापन ना रहे।
  • जीरा और राई भूनने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्के सुनहरे रंग में होने तक भूने।
  • अब कद्दूकस किया हुआ आलू और एक छोटी चम्मच स्वाद अनुसार नमक डालें इसे अच्छे से मिलाकर आलू को 2 मिनट भून लीजिए।
  • आलू को भूनने के बाद अब इसमें बेसन का घोल और सूजी को डालिए फिर मध्यम आंच पर सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर 6 से 7 मिनट तक मिश्रण को डॉ(गूथे हुए आटे जैसा) बनने तक पका लीजिए।
  • मिश्रण को पकाने के बाद गैस को बंद कीजिए।
  • अब एक प्लेट में अच्छे से तेल लगा कर चिकना कर लें।

यह भी पढ़ें – पोहे से बनी चटपटी और टेस्टी नाश्ता को एक बार इस नए तरीके से बनाकर देखे सब देखते ही चट कर जायेगें।

  • फिर प्लेट में पूरे मिश्रण को फैलाकर एक बराबर सेट कर लीजिए।
  • मिश्रण को सेट करने के बाद 8 से 10 मिनट के लिए इसे पंखे की हवा में रख दें ताकि ठंडा होकर टाइट हो जाए।
  • ठंडा करने के बाद नाश्ते को अब अपने हिसाब से चाकू से छोटे-छोटे चौकोर या फिर तीन कोन के आकार में काट लीजिए।
  • अब नाश्ते को फ्राई करने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  • तेल जब गर्म हो जाए तो पैन में एक बार में जितना नाश्ता आ जाए उतने डाल दीजिए।
  • इसके बाद नाश्ते को मध्यम आंच पर अलट पलट कर अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कीजिए।
  • कच्चे आलू बेसन का कुरकुरा नाश्ता तैयार है इस नाश्ते को आप हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ गरमा गरम खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here