ब्रेड आलू का नाश्ता तो आपने जरूर खाया होगा लेकिन आज हम इस लेख में आपको ब्रेड आलू का ऐसा नाश्ता बताने जा रहे हैं जिसको बनाना तो बहुत आसान है और स्वाद में इतना लाजवाब कि जो भी खाएगा सभी को पसंद आएगा। रोज-रोज आप एक ही नाश्ता बना कर बोर हो गए हो और आपको कुछ नया नाश्ता बनाने का मन हो तो आप इस नाश्ते को बनाये। यह ब्रेड आलू का बहुत ही आसान रेसिपी है अगर आपके पास समय कम है तो आप इसे झटपट से बनाकर खा सकते हैं यह नाश्ता 10 से 12 मिनट में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है।
Ingredients सामाग्री –
- Peanut मुंगफली – 2 tbsp
- Coriander seed साबुत धनिया – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
Step – 2
- Oil तेल – 1 tbsp
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
- Peanut मुंगफली – 1 tbsp
- Garlic लहसुन – 5
- Dry red chilly सुखी लाल मिर्च – 2
- Tomato टमाटर – 2
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Water पानी
- Bread ब्रेड – 3
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Garlic लहसुन – 7
- Green chilly हरी मिर्च – 3
- Lemon juice नींबू रस – 1 tsp
- Water पानी
Step – 3
- Boiled potato उबले आलू – 4
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Besan बेसन – 3 tbsp
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- सबसे पहले गैस पर पैन को रखें इसमें मूंगफली, साबूत धनिया, जीरा डालकर 5 से 6 मिनट तक अच्छे से भून लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites1-1024x576.jpg)
- इसके बाद इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
- अब मिक्सर जार ब्रेड को पीस कर चुरा बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites4-1024x576.jpg)
- ठंडा करने के बाद मूंगफली को मिक्सी जार में डाले और इसी में हरा धनिया लहसुन की कलियां हरी मिर्च डालकर सूखा पीस लीजिये।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites6-1024x576.jpg)
- पिसे हुए मसाले को बड़े बर्तन निकालें।
यह भी पढ़ें – सूजी आटा बेसन कुछ नहीं चाहिए बस 5 मिनट में आलू से यह क्रिस्पी नाश्ता बनाने का ये तरीका नही देखा होगा।
- अब इसमें उबला हुआ आलू, ब्रेड का चूरा, स्वाद अनुसार नमक, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, हरा धनिया, बेसन डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण को तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites10-1024x576.jpg)
- थोड़े-थोड़े मिश्रण को हाथ में लेकर इस तरह से छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites11-1024x576.jpg)
- आप अपने हिसाब से छोटे-छोटे बॉल्स (गोली) बना कर तैयार कर लें।
- बॉल्स को तलने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
- तेल गर्म हो जाए तो गैस को मध्यम आंच में करें फिर एक बार में जितने गोली आ जाए उतने पैन में डाल दीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites12-1024x576.jpg)
- इन्हें मध्यम आंच पर बराबर अलट पलट कर ऊपर से सुनहरे रंग में क्रिस्पी होने तक तलें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites13-1024x576.jpg)
- ब्रेड आलू का गरमा गरम क्रिस्पी बॉल्स या नाश्ता तैयार है।
चटनी के लिए (For chutney) –
- चटनी को बनाने के लिए पैन में एक बड़ी चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गर्म करें।
- तेल गर्म हो जाए तो पहले थोड़ा सा करी पत्ता हल्का सा भूनें।
- इसके बाद इसमें मूंगफली, लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites2-1-1024x576.jpg)
- पैन के ऊपर ढक्कन लगाकर टमाटर को 4 से 5 मिनट तक पका लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites3-1024x576.jpg)
- टमाटर को पकाने के बाद गैस को बंद करें और इसे ठंडा कर लीजिए।
- इसके बाद मिक्सी जार में पके हुए टमाटर मूंगफली, एक छोटी चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर पीसकर चटनी बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites8-1024x576.jpg)
- चटनी को एक कटोरे में निकालें।
यह भी पढ़ें – गेहूं के आटे से बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता की मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया |
- इसके बाद चटनी में करी पत्ता, राई, सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2025/02/bread-bites9-1-1024x576.jpg)
- नाश्ते के लिए चटनी तैयार है।
- गरमा गरम ब्रेड आलू का नाश्ता चटनी के साथ आनंद दीजिए।