गाजर का हलवा किसे नहीं पसंद है चाहे बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत पसंद करते है इसका नाम सुनते ही सभी के मुंह पानी आ जाता है। इस लेख में हम आपको गाजर का हलवा बनाने की बहुत आसान विधि बताएंगे गाजर दूध मावा के साथ बना यह हलवा खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार आप बनाकर खा लेंगे तो बार-बार बनना चाहेंगे। आप रेसिपी को ध्यान पूर्वक पढ़ें और इस तरह से घर पर हलवा जरूर बनाएं।
Ingredients सामाग्री –
- Gajar गाजर – 1.5 kg
- Desi ghee देशी घी – 2 tbsp
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Full cream milk फुल क्रीम दूध – 1 cup
- Sugar चीनी – 1 cup
- Cardamom इलायची पाउडर – 1/2 tsp
- Mawa मावा – 200 gm
हलवा बनाने की विधि (How to make Halwa) –
- गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को पानी से धोकर इसे एक बड़े बर्तन में कद्दूकस कर लीजिए।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से गर्म करें।
- घी गर्म होने के बाद कटे हुए मेवा काजू बादाम किशमिश को हल्के सुनहरे रंग में होने तक भूनें।

- मेवा को एक प्लेट में निकाले।
यह भी पढ़ें – बिना चीनी गुड़ मावा के यह मिठाई बनाएं सुबह शाम खाएं और शरीर में शेर जैसी ताकत लाये |
- अब कड़ाही में जो घी बचा है इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर को डालकर 8 से 10 मिनट तक अच्छे से भून लीजिये ताकि गाजर पककर नरम हो जाए।

- अब गाजर में फुल क्रीम दूध को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- फिर इसमें चीनी को डालकर अच्छे से मिलाएं।(आप चीनी अपने हिसाब से काम ज्यादा कर सकते हैं।)

- अब कड़ाही पर ढक्कन लगाकर इसे 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
यह भी पढ़ें – 1 ब्रेड से बाजार में हजार रुपए किलो वाली मिठाई सिर्फ ₹100 की खर्चे में बनाएं |
- लगभग 10 मिनट पकाने के बाद हलवा में भूने हुए हुआ मेवा, इलायची पाउडर, और एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिला लें।

- फिर इसमें 200 ग्राम मावा डालें और अच्छे से मिलाएं।

- गाजर का हलवा तैयार है गैस को बंद करें।
- गाजर का हलवा प्याले में निकालें।

- फिर ऊपर से कटे हुए मेवा सजाकर सभी को खाने के लिए सर्व करें।