बाजरे और मूंग दाल खिचड़ी बहुत ही पौष्टिक व्यंजन है यह रेसिपी हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी है और इस रेसिपी को बनाना भी आसान है। वैसे तो आपने खिचड़ी कई तरह के खाए होंगे लेकिन बाजरे और मूंग दाल की ये खिचड़ी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लाजवाब है इस रेसिपी को आप एक बार खा लेंगे तो बार-बार बनना चाहेंगे। सुबह हो या शाम जब मन हो आप इसे कभी भी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए हम यह स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Bajra बाजरा – 1/2 cup
- Monng dal मूंग दाल – 1/4 cup
- Oil तेल – 1 tbsp
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Onion प्याज – 1
- Green chilly हरी मिर्च – 1
- Cauliflower गोभी – 200 gm
- Raw potato कच्चे आलू – 2
- Gajar गाजर – 1
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Tomato टमाटर – 1
- Water पानी – 2 cup
- Fresh matar ताजी मटर – 100 gm
Tadka ingredients –
- Desi ghee देशी घी – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Garlic leaves लहसुन की पत्ती
- Dry red chilly सुखी लाल मिर्च
खिचड़ी बनाने की विधि (How to make Khichdi) –
- खिचड़ी बनाने के लिए पहले बाजरा और मूंग दाल को अलग-अलग बर्तन में धो लीजिए।

- बाजरे को 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें ताकि अच्छे से फूल जाए।
यह भी पढ़ें – नए तरीके का ऐसा कुरकुरा नाश्ता जिसे एक बार तो आपको घर पर जरूर बनाना चाहिए |
- अब गैस पर कुकर को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
- अब कुकर में कद्दूकस किए हुए अदरक को डालकर हल्के सुनहरे रंग में भूनें।
- इसके बाद कटे हुए प्याज और हरी मिर्च को डालकर 2 मिनट भूनें।
- फिर कटे हुए फूलगोभी, कच्चा आलू, गाजर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वाद अनुसार नमक को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- अब कुकर के ऊपर ढक्कन लगे और इसे 2 मिनट तक पका लीजिए।(कुकर को पूरी तरह बंद ना करें केवल ढक्कन को ऊपर से रखकर कुकर कवर करें।)
- 2 मिनट पकाने के बाद इसमें एक कटा हुआ टमाटर, मूंगदाल और भीगा हुआ बाजार डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- इसके बाद दो कप पानी और आधा कप हरी मटर को डालकर अच्छे से मिला लें।

- अब कुकर को ढक्कन लगाकर बंद करें और खिचड़ी को दो सीटी आने तक पकाएं।

- खिचड़ी पकाने के बाद कुकर को गैस से उतारकर हल्का ठंडा होने दें।
यह भी पढ़ें – आटे का ऐसा लड्डू एक बार खाने के बाद बार-बार बनाना चाहेंगे।
- अब इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं और फिर खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लीजिए।

- अब तड़का के लिए पैन में एक बड़े चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें जीरा, हरे लहसुन की पत्ती और सुखी लाल मिर्च डालकर भून लें।

- अब खिचड़ी में तड़का लगाएं।

- गरमा गरम बाजरे और मूंग दाल खिचड़ी तैयार है। स्वादिष्ट खिचड़ी सभी को खाने के लिए सर्व करें।