रसमलाई का स्वाद हर किसी को पसंद आता है क्योंकि यह सबसे बेस्ट मिठाई होती है। अक्सर दूध छेना केसर से बनने वाली रसमलाई बनाने में काफी समय लगता है लेकिन हम आपको मैंगो ब्रेड रसमलाई बनाना बताएंगे जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बिल्कुल आसान है। सिर्फ 10 से 15 मिनट में आप इस रसमलाई को आसानी से बनकर तैयार कर सकते हैं। घर पर अचानक से मेहमान भी आए हो तो आप इस रसमलाई को बनाकर उन्हें सर्वे कर सकते हैं। तो आइए हम इस रसमलाई की पूरी रेसिपी को जानते हैं –

Ingredients सामाग्री –

  • Full cream milk फुल क्रीम मिल्क – 1 ltr
  • Kesar milk केसर मिल्क – 2 tbsp
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
  • Some chopped dry fruits कुछ कटे हुए सूखा मेवा
  • Sugar चीनी – 2 tbsp
  • Bread crumbs ब्रेड का चूरा – 4 tbsp
  • Mango आम – 1
  • Bread ब्रेड – 5

ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि (How to make Bread Rasmalai) –

  • सबसे पहले रसमलाई की रबड़ी बनाने के लिए गैस पर कड़ाही को रखें इसमें दूध को डालें और पहले अच्छे से उबाल लीजिए।
  • दूध उबालने लगे तो इसमें केसर वाला दूध, चीनी, बारीक कटे हुए मेवा, इलायची पाउडर और आधा कप ब्रेड का चूरा डालें और फिर सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर दूध को तेज आंच पर चलाते हुए गाढ़ा रबड़ी बनने तक पका लीजिए।
  • ब्रेड को डालने से दूध जल्दी से गाढ़ा होकर रबड़ी बन जाता है तो रबड़ी को अधिक देर तक ना पकाए बस हल्का गाढ़ा होने तक ही पकाएं।
  • रबड़ी बनाने के बाद गैस को बंद कीजिए और कड़ाही को उतारकर रबड़ी को पंखे की हवा में अच्छे से ठंडा कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – गारंटी है इससे टेस्टी मैंगो आइसक्रीम नहीं खायी होगी 10 मिनट में बनाये पूरे परिवार के लिए ठंडी ठंडी आइसक्रीम | Mango Ice-Cream

  • अब पके हुए आम का छिलका छील लें फिर एक बर्तन में आम का पल्प काटकर निकाल दीजिए।
  • अब मिक्सर जार में आम का पल्प पीसकर पेस्ट बना लीजिए।
  • आम का पेस्ट एक बर्तन में निकाले इसमें बारीक कटे हुए काजू बादाम डालकर मिला लीजिए।
  • अब एक एक ब्रेड को हाथ में लेकर इसमें एक तरफ से अच्छी तरह आम का पेस्ट लगाएं।
  • सभी ब्रेड में इसी तरह से आम का पेस्ट लगा दीजिए।

यह भी पढ़ें – हलवाई जैसी बालूशाही बनाने का ये नया तरीका देख कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया |

  • आम का पेस्ट लगाने के बाद दो-दो ब्रेड को इस तरह से आपस चिपका कर जोड़ा बना दीजिए।
  • इसके बाद ब्रेड को इस तरह से चाकू चार भागों में काट दीजिए।
  • एक समतल बर्तन में कटे हुए ब्रेड को एक बराबर लगाएं।
  • ब्रेड के ऊपर से समान रूप से रबड़ी को डालकर कवर करें।
  • फिर ऊपर से बारीक कटे हुए पिसता से सजाएं।
  • मैंगो ब्रेड रसमलाई खाने के लिए तैयार है। यह स्वादिष्ट रसमलाई आप चाहे तुरंत खाएं या फिर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ब्रेड रसमलाई खाने में और भी स्वादिष्ट लगेंगे।
  • ये मिठाई घर आए मेहमानों को भी डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 1.50 out of 5)
Loading...