जब सुबह का समय हो तो कुछ नया नाश्ता खाने का मन होता है और बढ़िया नाश्ता खाने को मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। तो ऐसे में आपको ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है आप काले चने से बने इस नाश्ते को ट्राई कीजिए। सैंडविच समोसा पकोड़ा वगैरह सब बहुत बनाते हैं लेकिन आप अगर इस तरीके से काले चने का नाश्ता बनाएंगे तो यकीन मानिए यह नाश्ता आपको और घर में भी सभी को बहुत ही पसंद आएगा। यह नाश्ता बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद में भी बहुत ही लाजवाब होता है इसे आप कभी भी आसानी से घर पर बनाकर चटनी के साथ आनंद ले सकते हैं।
Ingredients सामग्री –
- Kala chana काला चना – 1 cup
- Garlic लहसुन – 10
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
- Besan बेसन – 1/2 cup
- Onion प्याज – 1
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Water पानी
Step – 2
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- नाश्ते को बनाने के लिए चने को रात भर पानी में भिगोकर रख दीजिए।
- अब मिक्सर जार में भीगा हुआ चना, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें।
- पिसा हुआ चना एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, बेसन, प्याज, हरा धनिया थोड़ा सा पानी डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
यह भी पढ़ें – गेहूं के आटे से बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता की मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया |
- तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में पूरे चने का मिश्रण डालें और इसे मध्य पथ पर लगातार चलाते हुए सुखा गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
- मिश्रण को पकाने के बाद गैस को बंद करें और इसे एक बर्तन में जमा कर सेट करें।
- जिस बर्तन में (थाली या प्लेट) जमाए पहले उसमें अच्छे से तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – आलू बेसन का इतना जबरदस्त और टेस्टी नाश्ता की देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |
- फिर पूरे मिश्रण को बर्तन में एक बराबर मोटे लेयर में फैला कर सेट कर लीजिए।
- इसे 10 मिनट के लिए पंखे की हवा में ठंडा होने के लिए रखें।
- ठंडा होने के बाद नाश्ता छोटे-छोटे पीस में अपने हिसाब से काट लीजिए।
- अब नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म कर लीजिए।
- तेल गर्म होने के बाद नाश्ते को तेल में डालें।
- फिर दोनों तरफ से अलट पलट कर ऊपर से अच्छा सुनहरा रंग आने तक फ्राई करें।
- काले चने का क्रिस्पी नाश्ता तैयार है गरमा गरम नाश्ते को आप हरी चटनी और टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।