आटे का लच्छा पराठा एक परतदार और कुरकुरा पराठा होता है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। वैसे तो होटल या रेस्टोरेंट में मैदे के लच्छे पराठे मिलते हैं लेकिन अगर आप घर पर हेल्दी लच्छा पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप गेहूं के आटे का लच्छा पराठा बनाएं इसे खास तकनीक से बेलकर और मोड़कर तैयार किया जाता है, जिससे इसमें लच्छे (परतें) बनते हैं। आइए इसे बनाने की आसान विधि जानते हैं।
सामग्री –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Ajwain अजवाइन – 1 tsp
- Oil तेल – 1 tbsp
विधि –
- आटा गूंथना –
- एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अजवाइन और 1 टेबलस्पून तेल या घी डालें।

- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

- आटे को 10 – 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- पराठे की लेयरिंग (लच्छे) बनाना –
- आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें।
- एक लोई लें और बेलन से बेलकर पतला रोटी जैसा बेल लें।
- अब इस पर हल्का घी लगाकर सूखा आटा (गेहूं का) छिड़क दें।

- अब चाकू से पतले पतले लाइन में काटें।

- अब इसे एक तरफ से रोल (कागज मोड़ने जैसी तरह) करते हुए मोड़ें।
- रोल करके सर्पिल (घूमाकर) आकार दें और हल्का दबाएं।

- अब इसे फिर से हल्के हाथों से बेलें पराठे को ज्यादा जोर न लगाकर न बेलें, ताकि लच्छे बने रहें)।

- पराठा सेंकना –
- गर्म तवे पर बेला हुआ पराठा डालें।
- दोनों तरफ से हल्का सेंकें और फिर तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

- पराठे को हल्के हाथ से दबाकर सेकें, ताकि सभी परतें अच्छे से पक जाएं।
- मसालेदार गरमा गरम पराठे को प्लेट में निकलना और फिर चटनी या फिर चोखा या सब्जी के साथ खाने के लिए परोसिए।