गर्मियों के मौसम में आम सबसे खास फल होता है इस फल का इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं क्योंकि बच्चे बड़े इसको हर कोई खाना बहुत ही पसंद करता है। ज्यादा गर्मी में लोग आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक पसंद करते हैं तो इस लेख में हम आपके साथ मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी साझा करने जा रहे हैं बहुत ही कम चीजों में और थोड़ी सी मेहनत में आप इस आइसक्रीम को एक बार बनाये और फ्रिज में रखकर पूरे हफ्ते भर परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिए।

Ingredients सामाग्री –

  • Mango आम – 2
  • Milk दूध – 2 cup
  • Custard powder कस्टर्ड पाउडर – 2 tbsp
  • Sugar चीनी – 150 gm
  • Food colour ( optional) फूड कलर
  • Fresh cream फ्रेश क्रीम- 250 gm
  • Some chopped dry fruits कुछ कटे हुए सूखा मावा

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि (How to make Mango Ice-cream) –

  • सबसे पहले पके हुए आम का एक साइड आधा काटे फिर एक कटोरी में इसका पल्प इस तरह से छोटे-छोटे कतरे में काट कर अलग निकाल लीजिए।(यह कतरे में कटे हुए आम आइसक्रीम जमाते समय ऊपर से सजाने के लिए है।)
  • अब बाकी पूरे आम का पल्प काटकर एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए।
  • अब मिक्सर जार आम को पीसकर प्यूरी बना लीजिए। फिर आम की प्यूरी को ढककर एक किनारे रख दें।

यह भी पढ़ें – भाप में बनाएं ऐसी स्वादिष्ट मुंह में घुल जाने वाली मिठाई कि खाने वाले तारीफ करते रह जाएंगे।

  • अब एक बड़े गहरे बर्तन में दो कप फुल क्रीम दूध, दो बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर, आधा कप चीनी डालकर अच्छे से मिला लीजिए जिससे कस्टर्ड पाउडर की गुठली दूध में ना रहे।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें कस्टर्ड पाउडर वाला दूध और चीनी डालें।
  • दूध को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक हल्का गाढ़ा रबड़ी ना बन जाए।
  • इसके बाद रबड़ी में एक चौथाई छोटा चम्मच खाने वाला पीला रंग डालकर मिला लीजिए।(खाने वाला रंग बिल्कुल ऑप्शनल है आप इसके बिना भी आइसक्रीम बना सकते हैं।)
  • इसके बाद गैस को बंद कीजिए और कड़ाही को गैस से उतारकर रबड़ी को पंखे की हवा में ठंडा कर लीजिए।
  • रबड़ी को पंखे की हवा में थोड़ी थोड़ी देर पर बराबर चलाते रहें ताकि इसमें ऊपर से दूध की मलाई ना जमें।
  • अब एक बड़े बर्तन में 250 ग्राम अमूल फ्रेश क्रीम डालें।
  • क्रीम को बीटर मशीन से 4 से 5 मिनट अच्छे से फेंट लीजिये।(आप चाहे क्रीम को हैंड बीटर से भी फेंट सकते हैं।)
  • अब क्रीम में आम की प्यूरी और दूध वाली रबड़ी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसे एक बार फिर से अच्छे से बीटर मशीन से बीट कर लीजिए इससे क्रीम रबड़ी आम सारे चीज अच्छी तरह मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें – बिल्कुल नय तरीके से रसीला और दानेदार बेसन का हलवा बनाइये पहले कभी नहीं खाया होगा।

  • इसके बाद मिश्रण में थोड़े से बारीक कटे हुए काजू बादाम को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब एयरटाइट एक समतल बर्तन या बाक्स में पूरे मिश्रण या आइसक्रीम को डालकर सेट कर लीजिए।
  • आइसक्रीम के ऊपर से थोड़े से बारीक कटे हुए पिस्ता और कटे हुए आम से सजाएं। फिर ढक्कन लगाकर बंद करें।
  • अब आइसक्रीम को 8 से 10 घंटे या फिर एक रात भर के लिए फ्रिज में रख दीजिए ताकि आइसक्रीम अच्छी तरह जमकर टाइट हो जाए। (बाक्स का ढक्कन अच्छे से टाइट बंद होना चाहिए ताकि इसमें बर्फ की परत अंदर ना जमे।)
  • मैंगो आइसक्रीम तैयार है इसे आप चम्मच या स्कूपर की मदद से जितना खाना हो उतना कटोरी में निकालें।
  • इसके ऊपर से थोड़े चेरी पिस्ता डालें और फिर आइसक्रीम का आनंद लीजिए।
  • ठंडी ठंडी मैंगो आइसक्रीम घर में सभी सदस्य और घर आए मेहमानों को भी सर्व कीजिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (4 votes, average: 2.75 out of 5)
Loading...