गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा खाया जाता है और यह ऐसा फल है जिसकी कई सारी डिश बनाई जाती है। इस लेख में हम आपके साथ मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी साझा करने जा रहे हैं इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आम को काटना नहीं है और न ही कोई मोल्ड सांचे की जरूरत है। बस थोड़े चीजों में आम से बनाये ऐसी आइसक्रीम कि जो भी खाएगा सभी आपकी तारीफ करते रह जाएंगे। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत ही पसंद आएगा। तो आइए हम आइसक्रीम की रेसिपी को जानते हैं –

Ingredients सामाग्री –

  • Cashew काजू – 10
  • Almond बादाम – 15
  • Sugar चीनी – 2 tbsp
  • Cardamom इलाइची – 2
  • Milk powder मिल्क पाउडर – 2 tbsp
  • Full cream milk फुल क्रीम मिल्क- 500 ml
  • Mango पके आम – 4

आइसक्रीम बनाने की विधि (How to make Mango Ice-cream) –

  • मैंगो आइसक्रीम के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में काजू, बादाम, हरी इलायची, दो बड़े चम्मच चीनी, और दो बड़े चम्मच मिल्क पाउडर डालकर महीन पीस लीजिये।
  • गैस पर कड़ाही को रखें इसमें आधा लीटर दूध को डालें और अच्छी तरह पहले उबाल लीजिए।
  • दूध जब उबलने लगे तो इसमें पिसे हुए पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लीजिए जिससे इसमें पाउडर की गुठलियां न बने।
  • दूध को तेज़ आंच पर बराबर चलाते हुए हल्का गाढ़ा रबड़ी बनने तक पका लीजिए।
  • रबड़ी को बनाने के बाद गैस को बंद कीजिए और कड़ाही को उतारकर रबड़ी को पंखे की हवा में अच्छे से ठंडा कर लीजिए।(ध्यान रहे रबड़ी को ठंडा करते समय बराबर चलाते रहें जिससे इसमें मलाई ना बने।)

यह भी पढ़ें – भयंकर गर्मी में बिना किसी मोल्ड के सिर्फ 3 चीजों से घर पर आसानी से बनाये ब्रेड कुल्फी।

  • अब पके हुए दशहरी आम के ऊपर की टोपी काटकर निकाले।
  • इसके बाद आम की गुठली को चम्मच से ढीला करें और फिर गुठली को पक्कड़ की मदद से घूमा कर निकाल लीजिए।
  • सभी आम की गुठली इस तरह से पहले निकाल लीजिए।

यह भी पढ़ें – बाजार की मिलावटी मिठाई खाना छोड़िए बिना मावा,घी से बनी यह लाजवाब मिठाई बनाए |

  • अब कोई भी गिलास या कप ले इसमें सभी आम को खड़ा कीजिए।
  • इसके बाद सभी आम के अंदर रबड़ी को डालकर भर दीजिए।
  • आम के ऊपर से टोपी लगाकर ढके, फिर आम को एक रात भर के लिए या फिर 8 – 10 मिनट के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिए।
  • आइसक्रीम जमने के बाद अब आम के छीलके को छीलनी से छील लें।(आम को छीलते समय कपड़े से आम को पकड़कर छीलें जिससे आम फिसले ना आसानी से छीला जा सके।)
  • इसके बाद चाकू से आइसक्रीम को पतले पतले पीस में काट लीजिए।
  • मैंगो आइसक्रीम खाने के लिए तैयार है। ठंडी ठंडी मैंगो आइसक्रीम बच्चे बड़े सभी को खाने के सर्व करें और खुद भी इसके स्वाद का आनंद लें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 4.50 out of 5)
Loading...