मूली के पराठे का अपना एक अलग ही स्वाद होता है इस पराठे को लोग खाना भी बहुत ही पसंद करते हैं। वैसे तो आलू मटर गोभी के पराठे तो सभी को पसंद आता है लेकिन मूली का पराठा भी स्वाद में बहुत ही बढ़िया होता है। सुबह के नाश्ते में गरमा गरम मूली का पराठा खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है। अगर आपने मूली का पराठा नहीं बनाया है तो इस तरीके से बनाये यकीन मानिए घर में बच्चे बड़े सभी को पसंद आएगा। यह पराठे की रेसिपी बहुत ही आसान है तो चलिए हम स्वादिष्ट पराठे की रेसिपी को जानते हैं –

पराठा बनाने की विधि (How to make Radish Paratha)-

  • पराठे को बनाने के लिए पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, अजवाइन, कुटी हुई लाल मिर्च, तेल, स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद आटे में थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गुथकर तैयार करें।
  • आटा गूथने के बाद 10 मिनट के लिए ढककर रखें जिससे आटा फुल कर सैट हो जाए। तब तक के लिए भरावन को बनाकर तैयार करें।

यह भी पढ़ें – जब बिना तेल सूजी पोहे का इतना टेस्टी नाश्ता बनाओगे इडली डोसा भी भूल जाओगे |

  • मूली को पहले अच्छे से पानी धो लें इसके बाद एक बर्तन में कद्दूकस करें।
  • फिर मूली के पत्ते को बारीक काट लीजिए।
  • अब पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • इसके बाद कद्दूकस किया मूली और बारीक कटा हुआ मूली का पत्ता डालकर मिला लीजिए।
  • अब स्वाद अनुसार नमक, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर पाउडर डालकर दो मिनट भून लीजिए।
  • इसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर दो मिनट भून लें।
  • अब दो बड़े चम्मच बेसन को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं और फिर गैस को बंद करें, भरावन को 1 प्लेट में निकाले।
  • अब आटे को एक बार अच्छे से मसलकर मुलायम कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – जब से मैंने सूजी कि यह नए तरीके का नाश्ता बनाना शुरू किया तब से घर वाले पनीर छोले भी खाना भूल गए |

  • फिर इसकी चार से पांच भागों में लोईयां बनाएं।
  • एक लोई को उठाएं दबाकर चपटा करें फिर सूखे आटे में लपेटें।
  • लोई को पूरी के आकार में बेल लीजिये या फिर हाथ से फैला कर बड़ा करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा मूली का भरावन भरकर चारों तरफ से अच्छे से मोड़कर बंद करें।
  • फिर बोर्ड या चकले पर इसका पराठा बेल लीजिये।
  • इसी तरह से आप सभी पराठे को बेलकर तैयार कर लीजिये।
  • पराठे को सेकने के लिए गैस पर तवा रखें इसमें तेल लगाकर गरम कीजिये।
  • इसके बाद तवे पर पराठा डालें एक तरफ से हल्का सीकने दें।
  • फिर पलट कर इसके दोनों तरफ से तेल या घी लगाएं।
  • पराठे को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अलट पलट कर सुनहरा रंग में दाग या चिती पड़ने तक सेंके।
  • पराठा सेकने के बाद प्लेट में निकालें।
  • गरमा गरम मूली का पराठा तैयार है आप इसे ग्रेवी वाली या फिर सुखी सब्जी के साथ या चटनी के साथ सभी को खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here