पालक और कच्चे आलू का पराठा एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है आमतौर पर लोग घर पर पराठा आलू गोभी मटर के ज्यादा बनाते हैं लेकिन पालक और कच्चे आलू का पराठा भी स्वाद में बहुत ही बढ़िया होता है एक बार इस तरीके से पराठे को बनाएंगे तो आपको बार-बार बनाने का मन करेगा और घर में बच्चे बड़े सभी को पसंद भी आएगा। इसको बनाने का तरीका बहुत ही आसान है कम समय में आप इस पराठे को आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Ingredients सामग्री –

  • Palak पालक – 200 gm
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Water पानी Step – 2
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Ginger Green Chilly Cumin Paste लहसुन अदरक जीरा पेस्ट
  • Grated raw potato कद्दूकस कच्चे आलू- 3
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Palak पालक
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • पराठे को बनाने के लिए पहले पालक को पानी से अच्छे से धो लें इसके बाद बारीक काट लीजिए।
  • अब कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
  • फिर आलू को पानी से धोकर सारा पानी निचोड़ लीजिए।
  • अब एक परात में गेहूं का आटा, अजवाइन, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।
  • आटा गूथने के बाद 10 मिनट के लिए ढक कर रखें जिससे आटा फूल कर सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें – जब आटे से इस तरीके से नाश्ता बनाएंगे तो सब रोटी सब्जी से ज्यादा यह नाश्ता बनवाएंगे।

  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर अच्छे से भून लें।
  • फिर इसमें एक चम्मच लहसुन हरी मिर्च अदरक जीरा का पेस्ट डालकर हल्का सा भूनिये।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू, स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
  • कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाकर इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पालक और एक छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालकर तीन से चार मिनट भून लीजिए।
  • भरावन तैयार है अब एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • अब गुथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लीजिए।

यह भी पढ़ें – दही का भरवा पराठा कैसे बनाये |

  • सभी लोई को दबाकर चपटा करें फिर सूखे आटे में लपेटें।
  • एक लोई को बोर्ड या चकले पर रखें और फिर पूरी के आकार में बेले।
  • इसके बीच में थोड़ा सा भरावन रखें और फिर चारों किनारों से मोड़कर अच्छे से बंद करें।
  • इसके बाद बेलन से धीरे-धीरे इसे गोल आकार में पराठा बेल लीजिए।
  • पराठे सेकने के लिए गैस पर तवा को रखें तेल लगाकर अच्छे से गर्म करें।
  • पराठे को तवा पर डालें और दोनों तरफ से पहले हल्का सा सेक लें।
  • इसके बाद पराठे में दोनों तरफ से अच्छे से तेल या घी लगाएं। फिर पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक सेंके।
  • गरमा गरम पालक कच्चे आलू का पराठा तैयार है इसे आप चटनी अचार या सब्जी के साथ खाने के लिए परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here