आज हम इस लेख में आपको कम तेल में पोहे सूजी का अप्पम बनाना बताएंगे जो कि सिर्फ 10 से 15 मिनट में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है इस नाश्ते को बनाने के लिए ज्यादा आपको बहुत ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि यह कम चीजों में आसानी से बन जाता है। यदि आप कम तेल में बढ़िया नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो पोहे सूजी की इस रेसिपी को जरूर बनाएं यकीन मानिए यह सभी को बहुत ही पसंद आएगा। तो आइए हम इस स्वादिष्ट नाश्ते को बनाना शुरू करते हैं…

Ingredients सामाग्री –

  • Poha पोहा – 1 cup
  • Semolina सुजी – 1 cup
  • Dahi दही – 1 cup
  • Water पानी – 1 cup
  • Eno ईनो – 1
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some green vegetables कुछ हरी धनिया पत्ती

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Appam nashta) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पोहे को साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लें।
  • पोहे को धोने के बाद अब इसमें एक कप सूजी, एक कप दही और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि इसमें सूजी अच्छे से फूल जाए।

यह भी पढ़ें – 1 कटोरी गेहू के आटे से बनाये पूरे परिवार के टेस्टी चटपटा नाश्ता जिसके आगे सारे नाश्ते फीके लगेंगे।

  • 5 मिनट बाद इसे मिक्सर जार में थोड़ा सा पानी डालकर पीसकर बैटर बना लीजिए।
  • अब बैटर में एक पाउच इनो, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। नाश्ता बनाने के लिए बैटर तैयार हो चुका है।(इनो की जगह आप एक चुटकी बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।)
  • अब गैस पर तवा रखें इस पर अच्छे से तेल लगा कर हल्का गर्म कर लें।

यह भी पढ़ें – 2 कच्चे आलू और बेसन को मिलाके बनाया ये मजेदार स्वादिष्ट गरमागरम कुरकुरा नाश्ता |

  • इसके बाद तवे पर दो से तीन चम्मच बैटर को डालकर गोल आकार में फैलाएं।
  • बैटर को तवे पर डालने के बाद इस पर थोड़े से कटे हुए टमाटर प्याज हरा धनिया डालें।
  • फिर नाश्ते(अप्पम) को मध्यम आंच पर दो से तीन मिनट तक पहले सेक लीजिए ताकि ये एक तरफ से सुनहरे रंग में पक जाए।
  • ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर नाश्ते को दूसरी तरफ पलट कर दो मिनट और सेक लीजिए।(नाश्ते को अधिक तेज आंच पर न पकाएं अन्यथा ये जल्दी से लाल हो जाएंगे और अच्छे से पक नहीं पाएंगे।)
  • दोनों तरफ अच्छे से सुनहरे रंग में पकाने के बाद नाश्ते को प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरीके से बाकी बैटर का भी अप्पम नाश्ता बना लीजिए।
  • पोहा सूजी अप्पम तैयार है नाश्ते को आप मूंगफली नारियल की चटनी या टमाटर मूंगफली की चटनी के साथ परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (3 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...