चने के सत्तू के पराठे एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है। इसे चोखा चटनी के साथ परोसा जाता है खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना आसान है और यह झटपट तैयार हो जाती है। यहां सत्तू के पराठे की रेसिपी दी गई है आप इस तरीके से सत्तू के पराठे बनाएं और सभी को गरमा गरम खिलाएं।

सामग्री (Ingredients) –

  • आटे के लिए:
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – आटा गूंथने के लिए

भरावन के लिए (For stuffing) –

  • भुने हुए चने या चने का सत्तू – 1 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1
  • हरी मिर्च 2
  • लहसुन की कलियां – 6 से 7
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • अचार का मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच

पराठे बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • गेहूं के आटे में अजवाइन तेल और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  • फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • इसे 20 – 25 मिनट के लिए ढककर रख दें।

भरावन तैयार करना –

  • अब मिक्सर जार में भुने हुए चने को पीसकर सत्तू बना लें।
  • एक बर्तन में सत्तू निकाल लें।
  • अब मिक्सर जार में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, जीरा को पीस लें।
  • पिसे हुए मिश्रण को सत्तू में डालें।

यह भी पढ़ें –  केवल 3 कच्चे आलू से नया गरमा गरम कुरकुरा नाश्ता जो भी खाए खाता ही जाए |

  • अब सत्तू में हल्दी पाउडर, अचार का मसाला, स्वाद अनुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।(अगर मिश्रण सूखा लगे तो इसमें 1-2 चम्मच तेल और मिलाएं।)

पराठा बनाना –

  • आटा अच्छी तरह सैट होने के बाद अब आटे की लोई बनाएं और उसे बेल लें।
  • इसके बाद बीच में 1 से 2 चम्मच सत्तू का मिश्रण रखें।
  • लोई को चारों ओर से बंद करें।

यह भी पढ़ें – टमाटर का एक नए तरीके का इतना लाजवाब टेस्टी नाश्ता जिसके आगे समोसा कचोरी वडापाव तक फेल हो जाएंगे।

  • फिर हल्के हाथों से पराठा बेल लें ताकि मिश्रण बाहर न निकले।
  • पराठा सेकने के लिए गैस पर तवा अच्छे से गर्म करें।
  • इसके बाद गरम तवे पर पराठा रखें।
  • फिर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेंकें।
  • पराठा सेकने के बाद प्लेट में निकाले और इसी तरह बाकी पराठे को भी सेंक लें।
  • चने के सत्तू के स्वादिष्ट पराठे तैयार है पराठे को बैंगन टमाटर का भरता या दही, अचार या चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here