सेम का चोखा एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है बैंगन आलू का भर्ता या चोखा तो आप सभी ने बहुत खाया होगा लेकिन से का चोखा भी स्वाद में बहुत ही बढ़िया होता है कम तेल में बना हुआ यह चोखा काफी लोगों को पसंद भी आता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Sem सेम – 250 gm
- Raw potato कच्चे आलू – 8
- Tomato टमाटर – 3
- Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Ajwain अजवाइन – 1 tsp
- Oil तेल – 1 tbsp
- Step – 2
- Mustard Oil सरसो का तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 4
- Garlic लहसुन – 10
- Dry red chilly सुखी लाल मिर्च- 1
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Lemon juice नींबू रस – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
चोखा बनाने की विधि(How to make Chokha Recipe)-
- सबसे पहले सेम को अच्छे से धोकर इसमें ऊपर से डंठल और रेशे को छांटकर निकाल लें।
- अब कुकर में सेम, कच्चे आलू, टमाटर और दो कप पानी डालें।

- अब कुकर के ऊपर ढक्कन लगाए और इसे दो सीटी आने तक पकाएं।
- इसके बाद कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रखें।
यह भी पढ़ें – समोसा कचोरी पकौड़ी सब भूल जाएंगे जब आटे से 10 मिनट में यह टेस्टी नाश्ता बनाएंगे |
- अब सेम आलू टमाटर को एक बर्तन निकालें और फिर सभी को अच्छे से मैश कर लीजिए।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें एक बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर अच्छे से भून लें।
- फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और लहसुन को डालकर हल्का सुनहरे रंग में होने तक भूने।

- अब इसमें मैश किए हुए सब्जी (सेम आलू टमाटर), स्वाद अनुसार नमक, नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाकर चोखा को 2 से 3 मिनट तक पका लीजिए।
यह भी पढ़ें – सूजी और आलू झटपट सैंडविच घर पर कैसे बनाये | Rava Potato Sandwich
- इसके बाद चोखा में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं।

- सेम का चोखा तैयार है इसे एक बर्तन में निकाल लें।

- आप चोखा को रोटी पराठे के साथ खाने के लिए सर्व करें।