दोस्तों आज हम इस लेख में आपको सूजी का ऐसा नाश्ता बताने जा रहे हैं जो कि आप पूरे परिवार के लिए एक ही बार पैन में नाश्ता बनाकर तैयार कर सकते हैं। सब्जियों से भरा हुआ बहुत ही मजेदार टेस्टी नाश्ता है आप केवल दो चम्मच तेल में नाश्ता बनाकर पूरे परिवार को खिला सकते हैं। रोज-रोज के नाश्ते में आपको कुछ नया नाश्ता बनाने का मन हो तो आप एक बार इस नाश्ते को जरूर बनाये यकिन मानिए जो भी खाएगा सभी को बहुत ही पसंद आएगा।
Ingredients सामाग्री –
- Semolina सुजी – 1 cup
- Dahi दही – 1 cup
- Water पानी – 1/2 cup
Step – 2
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seed सरसो का तेल – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
- Some vegetables कुछ हरी सब्जियां
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1/2 tsp
नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –
- नाश्ते को बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में सूजी दही और पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- इसके बाद सूजी को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

- अब गैस पर पैन रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
यह भी पढ़ें – बाजार के वही मैदे वाली समोसा कचोरी खाने के बजाय घर पर ही किचन में रखी चीजों से बनाए टेस्टी नाश्ता
- इसके बाद पैन में जीरा और राई को डालकर अच्छे से भून लें।
- फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक और थोड़ा सा करी पत्ता को डालकर हल्का सुनहरे रंग में भूनें।

- अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर सब्जियों को चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक फ्राई कर लीजिए।

- सब्जियों को पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया मिला लें और फिर गैस को बंद करें।

- लगभग 10 मिनट बाद अब सूजी में फ्राई किया हुआ सब्जी, आधी छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लीजिए।

- अब नाश्ते को बनाने के लिए पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
यह भी पढ़ें – बिना धूप के कच्चे आलू का कुरकुरे बनाने का ये तरीका आपने नहीं होगा देखा। Aloo snacks
- तेल गरम होने के बाद पैन में पूरे बैटर को डालकर एक बराबर फैला दें।

- अब पैन पर ढक्कन लगाकर नाश्ते को 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।

- नाश्ता एक तरफ से सुनहरे रंग में पकने के बाद इसके ऊपर से अच्छे से तेल लगाएं फिर इसे दूसरी तरफ पलट दें।

- पलटने के बाद नाश्ते को दूसरी तरफ 4 से 5 मिनट तक और सेंके।
- नाश्ते को दोनों तरफ से सुनहरे रंग में सेकने के बाद प्लेट में निकाले।

- इसे आप अपने मनपसंद अनुसार छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।

- गरमा गरम सूजी का नाश्ता तैयार है आप इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ सभी को खाने के लिए सर्व कीजिए।
सुझाव (Suggestion) –
- ध्यान रखें नाश्ते के लिए बैटर गाढ़ा बनाएं क्योंकि गाढ़ा बैटर रहेगा तो नाश्ता बढ़िया से पकेगा और नाश्ता फूले फूले बनेंगे।
- इसमें सब्जियां आप अपने मनपसंद के अनुसार डाल सकते हैं।
- आप चाहे तो तवे पर भी थोड़ा-थोड़ा बैटर डालकर छोटे-छोटे पीस में नाश्ता बना सकते हैं।